फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness of fire safety

Bilaspur News: कोलडैम एनटीपीसी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू

Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
awareness of fire safety
एनटीपीसी कोलडैम में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर पत्रिका का विमोचन करते हु
अग्निशमन सेवा आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य, नागरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा : राव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम परियोजना में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख शेष गिरि राव सत्ती राजू रहे। इस अवसर पर 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डॉकयार्ड में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों की शहादत को नमन किया। एनटीपीसी कोलडैम के एचओपी एसएस राव ने कहा कि सजगता और सही सुरक्षा उपायों से ही सुरक्षित वातावरण संभव है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और नागरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस साल का थीम सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल एंड फायर सेफ्टी अवेयर सोसायटी-टुगेदर फॉर फायर प्रिवेंशन रखा गया है। इसका उद्देश्य समाज में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई और एक पत्रिका का विमोचन किया गया। सप्ताह के दौरान सीआईएसएफ फायर विंग की ओर से प्रश्नोत्तरी, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिताएं और अग्नि सुरक्षा उपकरणों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आग को प्रारंभिक अवस्था में नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन लापरवाही से यह विकराल रूप धारण कर भारी जन-धन हानि का कारण बन सकती है। अंत में सभी ने सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उप कमांडेंट विनोद कुमार, एजीएम (एचआर) मंगला हरीन्द्रम, सेफ्टी हेड विकास गुराईं, विवेक, फायर इंस्पेक्टर पंकज सिन्हा, एसआई डीके त्रिवेदी, क्राइम विंग से मंगल सिंह, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed