{"_id":"6891ee6d768ce0422c097e90","slug":"awareness-campawareness-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-141917-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी नशे से दूर रहकर अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली: डॉ. संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी नशे से दूर रहकर अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली: डॉ. संजय
विज्ञापन
झंडूता महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में रेड रिबन क्लब की ओर से मंगलवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की।
उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया। युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहते हुए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। यदि समय रहते युवा वर्ग एचआईवी/एड्स से जागरूक रहेगा और नशे से दूरी बनाए रखेगा, तभी हम इस रोग को समाज से समाप्त करने में सफल हो पाएंगे। रेड रिबन क्लब की प्रभारी प्रो. अर्चना शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और भविष्य में क्लब की ओर से आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रो. प्रतीक देसवाल, प्रो. बिहारी लाल, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. अमित कुमार, प्रो. नितेश कुमार, प्रो. रंजू, प्रो. रेखा आदि उपस्थित रहे।