{"_id":"6825f5b0b0f5cdd475098449","slug":"avika-of-barthin-scored-675-marks-shaurya-scored-670-marks-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-137135-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं की अविका ने 675, शौर्य ने प्राप्त किए 670 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं की अविका ने 675, शौर्य ने प्राप्त किए 670 अंक
Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 15 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
-खनसरा, ऋषिकेश, डाहड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में विभिन्न स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुछ स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा तो कुछ बच्चों को निराशा हाथ लगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 89.83 प्रतिशत रहा। पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में अविका ने 675 लेकर पहला, शौर्य ने 670 अंक लेकर दूसरा और सेनांशी ने 663 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मजारी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र नवजोत कौर ने 660 अंक लेकर पहला, बलजीत कौर ने 619 अंक लेकर दूसरा और हरजीत कौर ने 599 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। पाठशाला प्रधानाचार्य सुरजीत ने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। 69 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें से 59 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। पांच छात्राओं को कंपार्टमेंट आई है। स्कूल में हिमाक्षी ने 656 अंक लेकर पहला, 642 अंक लेकर दिव्या ने दूसरा और 635 अंक लेकर आरती ने तीसरा, 633 अंक लेकर दीक्षा ने चौथा और मन्नत ने 626 अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने सभी छात्राओं, अध्यापक और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
घुमारवीं के तहत नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा (मैहरी) के विद्यालय के प्रबंधक बीएल धर्माणी ने बताया कि सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें दिव्यांश ने 648 अंक लेकर पहला, पल्लवी शर्मा ने 631 अंक लेकर दूसरा और श्रण्या शर्मा ने 626 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा मन्नत शर्मा ने 620, गौरी शर्मा ने 610, शिवम गौतम ने 600, आदित्य मन्हास ने 584, कुसुम ने 579, अर्पित ने 576, आरिश ने 571, शिवम ने 569, अनन्या ने 545 और शौर्य ने 528 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है।
सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा बिलासपुर में शिवांश चौहान ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, शिवम ठाकुर ने 95 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा अमन ठाकुर ने 94.8 प्रतिशत लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 10 बच्चों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किये। प्रधानाचार्य अश्विनी ठाकुर सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
डाहड स्कूल में 18 में से 17 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। इसमें शगुन ने 651, शौर्यवीर ने 628 और आरती ने 617 अंक लेकर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल ने स्टाफ और बच्चों को शुभकामनाएं दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहड का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्षा रामकली, पूर्व अध्यक्ष पवन चंदेल, पंचायत प्रधान चंद्रशेखर ने सभी अध्यापकों,बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी।