फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Avari Khalin Irrigation Scheme work will be completed by December

Bilaspur News: दिसंबर तक पूरा हो जाएगा अवारी खलीन सिंचाई योजना का कार्य

Wed, 05 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Avari Khalin Irrigation Scheme work will be completed by December
बिलासपुर के कंदरौर पुल के पास बन रही सिंचाई योजना । संवाद
योजना का 65 प्रतिशत कार्य पूरा, अब तक 10 करोड़ खर्च
विज्ञापन


400 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, चार पंचायतों के किसानों को होगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत अवारी खलीन में कंदरौर पुल के पास कृषि सिंचाई योजना का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। योजना को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक इस परियोजना का 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जल शक्ति विभाग की देखरेख में इस योजना पर 15.73 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जा रही है।

इस योजना के तहत 400 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना को दो फेस में विभाजित किया गया है, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यह परियोजना क्षेत्र की चार पंचायतों अवारी खलीन, बकरोआ, ओहर और पनौल के गांवों जैसे गेहड़वीं, अवारी, घुमानी, नाल्टी, सनौर, मझौन, ओहर, भजवानी और बाग ठेड़ू के हजारों किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन


इस सिंचाई योजना के तहत गोविंद सागर झील से पानी उठाकर खेतों तक पहुंचाने की योजना है। इसके लिए 250 एमएम व्यास की 2000 मीटर और 300 एमएम व्यास की करीब 2200 मीटर लंबीपाइपलाइन बिछाई गई है। क्षेत्र के किसानों की सिंचाई समस्याओं को देखते हुए वर्ष 2021 में इस योजना के लिए 15.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद से निर्माण कार्य लगातार जारी है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष के अंत तक योजना का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सिंचाई योजना का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक इस परियोजना का कार्य पूरा कर दिया जाए ताकि क्षेत्र के किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिल सके।
मस्तराम चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed