फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Auhar School to be named after Victoria Cross recipient Veer Bhandari Ram.

Bilaspur News: विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीर भंडारी राम के नाम होगा औहर स्कूल

Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Auhar School to be named after Victoria Cross recipient Veer Bhandari Ram.
ग्राम पंचायत ने प्रदेश सरकार को भेजा प्रस्ताव, आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत औहर ने देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित वीर सपूत कैप्टन वीर भंडारी राम को श्रद्धांजलि देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर का नाम उनके नाम पर रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

ग्राम पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने बताया कि औहर निवासी कैप्टन वीर भंडारी राम ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 22 नवंबर 1944 को बर्मा के मोर्चे पर अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। उनके असाधारण पराक्रम के लिए उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य के सर्वोच्च वीरता सम्मान विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा में इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। प्रस्ताव में मांग की गई है कि विद्यालय का नाम बदलकर कैप्टन वीर भंडारी राम विक्टोरिया क्रॉस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, औहर रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य, त्याग और देशभक्ति से प्रेरणा ले सकें। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को भेजकर इस पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है। प्रधान ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो यह केवल औहर ही नहीं, बल्कि पूरे बिलासपुर जिले के लिए गौरव का विषय होगा। साथ ही विद्यालय का नाम देश के वीर सपूत के नाम पर होने से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और बलिदान की भावना को नई प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed