फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Assessment camp organized under Adip, Vayoshri scheme in Barthin

Bilaspur News: बरठीं में अडिप, वयोश्री योजना के तहत लगाया आकलन शिविर

Sat, 28 Sep 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Assessment camp organized under Adip, Vayoshri scheme in Barthin
-कुल 100 से ज्यादा लोगों का किया आकलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत अडिप, वयोश्री योजना के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार की देखरेख में विश्राम गृह बरठीं में आकलन शिविर लगाया गया।
विवेक कुमार ने बताया कि जिला रेडक्रॉस कमेटी, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बरठीं में आकलन शिविर का आयोजन किया। इसमें दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर, वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण/ कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए आकलन किया गया। बरठी में कुल 100 से ज्यादा लोगों का आकलन किया। कहा कि प्रदेश सरकार सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में समाज के पिछड़े लोगों को हरसंभव सहायता करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत निराश्रित को आश्रय देने का काम किया है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देने के लिए संबल योजना की शुरुआत की। हर बच्चे को गुणवत्ता वाली शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सहायता का उपयोग करने का हक होना चाहिए। मुख्यमंत्री संबल योजना का लक्ष्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों, उनके साथियों के बीच की खाई को पूरा करना है, ताकि उनकी प्रतिभा, क्षमता की देखभाल करने वाला एक वातावरण प्रोत्साहित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी समाज में पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दिव्यांग लोगों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed