फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ASP Vijay Kumar from Dangaar to got President police medal for best of services

विजय कुमार शर्मा राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित

Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
ASP Vijay Kumar from Dangaar to got President police medal for best of services
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। घुमारवीं क्षेत्र के डंगार के विजय कुमार शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिला है। विजय कुमार शर्मा वर्तमान में शिमला सिटी में बतौर एएसपी सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन में बेहतर सेवाओं के चलते उन्हें यह सम्मान मिला है।
विजय कुमार शर्मा डीएसपी विजिलेंस, एसएचओ शिमला, जुब्बल, रोहडू, नालागढ़ सहित अन्य जिलों में सेवाएं दे चुके हैं। लगातार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विजिलेंस और सीआईडी में अपने कार्यकाल में इन्होंने कई अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेला है। विजय की प्रारंभिक शिक्षा भराड़ी स्कूल से हुई। इसके बाद स्नातक की शिक्षा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर से पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से पीजी करने के बाद पुलिस सेवा ज्वाइन की। उन्होंने कई पुलिस थानों में बेहतर सेवाएं दी हैं। अब इन्हें वर्तमान में एएसपी के पद पर तैनाती मिली है।

उधर, एएसपी विजय कुमार शर्मा का कहना है कि सरकार की ओर से उन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया गया है। इससे वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके अभिभावकों का भी आशीर्वाद रहा है। उच्च अधिकारियों ने भी समय-समय पर मार्गदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed