फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aryan, Poonam given the title of all rounder

Bilaspur News: आर्यन, पूनम को दिया ऑल राउंडर का खिताब

Tue, 09 Jan 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Aryan, Poonam given the title of all rounder
-उच्च पाठशाला घ्याल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला घ्याल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।


विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, बिलासपुरी गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने भ्रूण हत्या को लेकर चर्चा की। आर्यन के पहाड़ी गीत छड चरखे दा प्यार कूड़े गाकर सबको मनमोहित किया। समारोह में ऑल राउंडर छात्र का खिताब आर्यन शर्मा और ऑल राउंडर छात्रा का खिताब पूनम को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सोशल वर्कर का इनाम सूर्यांश को दिया गया। इसके अलावा कपिल देव, दिवेश, शैक्षणिक और विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी आकाश हाउस को दी गई। मुख्य अतिथि ने जिम के भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्याध्यापक पंकज कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रक्षा देवी, एसएमसी सदस्य, वार्ड सदस्य विमला देवी, संसार सिंह पठानिया, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, परमानंद, ललित कुमार, अर्चना कुमारी, पुनीता कुमारी, सोनू देवी, अंजना और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed