फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Art teacher Sanjay Kumar receives the National Lalit Kala Akademi Award.

Bilaspur News: कला अध्यापक संजय कुमार को राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार

Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Art teacher Sanjay Kumar receives the National Lalit Kala Akademi Award.
कला अध्यापक संजय कुमार।
पेंटिंग व्हेन मेमोरीज कम बैक-7 पेंटिंग 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए चयनित
विज्ञापन

29 सितंबर को नई दिल्ली में होगा समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमणी में ड्राइंग मास्टर के पद पर सेवाएं दे रहे संजय कुमार की पेंटिंग व्हेन मेमोरीज कम बैक-7 को 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। इससे पहले वह बिलासपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं में भी सेवाएं दे चुके हैं। मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के रत्ती निवासी संजय कुमार ने यह पेंटिंग मिक्स मीडिया माध्यम में तैयार की है। देशभर से प्राप्त कलाकृतियों में से उनकी कृति का चयन 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए किया गया। इसके बाद अकादमी ने इसे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना। अकादमी की ओर से 25 सितंबर को जारी पत्र के माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी की ओर से 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का समापन समारोह 29 सितंबर को नई दिल्ली के रवींद्र भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्यातिथि होंगे। संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल और संयुक्त सचिव केके मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संजय कुमार को समारोह में शाम चार बजे उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। संजय कुमार अध्यापन कार्य के साथ चित्रकला के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। विद्यार्थियों को कला की शिक्षा देने के साथ वह स्वयं भी चित्रकला में लगातार काम कर रहे हैं। उनकी कृति का राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चयन और पुरस्कार के लिए चुना जाना उनके कला सफर की उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed