फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Arbitrary action in Barmana truck transport may lead to dispute: Pradeep Thakur

बरमाणा ट्रक परिवहन में मनमानी से विवाद के आसार : प्रदीप ठाकुर

Mon, 02 Jun 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary action in Barmana truck transport may lead to dispute: Pradeep Thakur
प्रबंधन की तानाशाही से ट्रांसपोर्टरों के हित खतरे में
विज्ञापन

बोले, सूची से बिना कारण हटा दिए गए सीमेंट ढुलाई में लगे कई ट्रकों के नंबर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) में प्रबंधन की मनमानी से ट्रांसपोर्टरों के बीच असंतोष गहराता जा रहा है। सभा के पूर्व महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रबंधन बिना वजह ट्रांसपोर्टरों को परेशान करने और उनके हितों के खिलाफ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सीमेंट ढुलाई में संलग्न कई ट्रकों के नंबर सूची से बिना कारण हटा दिए गए, जबकि ये गाड़ियां सुचारू रूप से काम कर रही थीं। एक से लेकर 100 नंबर तक ट्रकों के नंबर बेवजह काट दिए गए, लेकिन कुछ चहेते ट्रांसपोर्टरों को फायदा पहुंचाने के लिए उनके नंबर बरकरार रखे गए। ठाकुर ने सवाल उठाया कि यदि नंबर काटने थे तो सभी के काटे जाते, चुनिंदा ट्रकों को ही बाहर क्यों किया गया? इससे आम ट्रांसपोर्टर में रोष व्याप्त है और जवाब मांग रहे हैं। कहा कि पहले ही सीमेंट ढुलाई का कार्य मंदा पड़ा है, ऐसे में प्रबंधन की यह कार्रवाई ट्रांसपोर्टरों की आर्थिक स्थिति को और बदतर बना रही है। कहा कि सभा की कमान ऐसे लोगों के हाथों में सौंप दी गई है जिन्हें न तो संचालन का अनुभव है और न ही नियंत्रण का ज्ञान। उन्होंने कहा कि बरमाणा ट्रक परिवहन सभा के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब ट्रांसपोर्टरों के साथ इस तरह का अन्याय हो रहा है। प्रबंधन से आग्रह किया कि ट्रांसपोर्टरों के हितों की अनदेखी बंद की जाए और पूर्ववत व्यवस्था बहाल की जाए ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed