फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Appointment orders and identity cards issued for the census.

Bilaspur News: जनगणना के लिए नियुक्ति आदेश, पहचान पत्र जारी

Tue, 16 Jun 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Appointment orders and identity cards issued for the census.
घुमारवीं में जनगणना को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद सुपरवाईजर व अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
घुमारवीं में हुई सुपरवाइजरों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जनगणना के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर तहसील कार्यालय घुमारवीं के बैठक कक्ष में सुपरवाइजरों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जनगणना-2027 घुमारवीं डिवीजन की चार्ज ऑफिसर एवं कानूनगो बबीता धीमान ने की।
बैठक में जनगणना कार्य में नियुक्त सुपरवाइजरों को नियुक्ति आदेश, पहचान पत्र और आवश्यक स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए, ताकि सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जा सके।
विज्ञापन

चार्ज ऑफिसर बबीता धीमान ने बताया कि 17 जून से जनगणना कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क करेंगे और सही एवं सटीक जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान एकत्र किए जाने वाले आंकड़े देश की विकास योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का आह्वान किया तथा आम जनता से भी सही जानकारी उपलब्ध करवाकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed