{"_id":"66718fc5fabb6733930909ce","slug":"application-process-for-merit-incentive-scheme-started-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-119028-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अभ्यर्थी योजना के लिए 23 जून तक कर सकते हैं आवेदन
-प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए दी जाएगी एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी योजना के लिए 23 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ 12वीं और स्नातक तक के विद्यार्थियों को मिलता है।
योजना में विद्यार्थियों को नीट, जेईई, एनडीए, बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए संबंधित कोचिंग संस्थान के पास मेधा प्रोत्साहन योजना की अधिसूचना के सभी मानक पूरे होना आवश्यक है। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का हिमाचल का स्थायी निवासी होना जरूरी है। अभ्यर्थी के परिवार की कुल सालाना आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आईआरडीपी, बीपीएल वर्ग के 65 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। स्नातक के सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, जनजाति के 45 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। 12वीं कक्षा के इच्छुक अभ्यर्थी जिला उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा के पास डाक या ईमेल के माध्यम और स्नातक तक के अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में अतिरिक्त या संयुक्त निदेशक (महाविद्यालय) शिक्षा निदेशालय के पास भेज सकते हैं। योजना में 12वीं कक्षा के 280 (विज्ञान संकाय के 200, वाणिज्य संकाय के 75 और कला संकाय के 75), और स्नातक स्तर के 120 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है।