फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   apple crop in bilaspur

कोटधार में अपर हिमाचल से दो माह पहले तैयार हो जाएगा सेब

Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
apple crop in bilaspur
कोटधार क्षेत्र में सेब के पौधों पर मार्च में ही खिले फूल। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र में आम के बाद अब सेब बागवानों की पसंद बन रहा है। क्षेत्र में जनवरी-फरवरी में ही तापमान बढ़ने लगता है। इसके चलते ऊपरी हिमाचल की सेब की फसल आने से दो माह पहले ही मई-जून में सेब की फसल तैयार हो जाती है।
विज्ञापन

फरवरी माह के अंतिम सप्ताह और मार्च शुरू होते ही क्षेत्र में सेब के पौधों पर फूल आने से बागवान गदगद हैं। बागवान आम के साथ सेब के उत्पादन में रुचि दिखाने लगे हैं। जिले में करीब दस हजार बागवान 32 सौ हेक्टेयर भूमि पर बागवानी करते हैं।
विज्ञापन

बागवान चंद्र कुमार, बलदेव कुमार, रमेश चंद, जोगराज, अमरनाथ, मस्तराम, राजकुमार, सुशील कुमार, रतन चंद का कहना है कि आम की फसल दो साल में आती है। जबकि सेब के पौधे हर साल पैदावार देते हैं। आम के पौधों पर कोहरे का प्रभाव अधिक पड़ता है, जिसका सीधा असर पैदावार पर पड़ता है। जबकि क्षेत्र में जनवरी-फरवरी में वातावरण में गर्मी होने से तापमान बढ़ता है जो सेब के पौधों में फूल खिलाने में मददगार रहता है। सेब पौधों में एक साथ फूल खिलने से फलों की सेटिंग अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई, जून में सेब की फसल तैयार होने से मार्केट में दाम भी अच्छे मिल सकते हैं। उधर, झबोल के उद्यान प्रसार केंद्र के प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि कोटधार क्षेत्र में जनवरी-फरवरी में तापमान बढ़ जाता है जिससे सेब के पौधों पर फूल आने शुरू हो जाते हैं तथा सेब की सेटिंग भी अच्छी हो जाती है। उन्होंने कहा कि तापमान कम होने से सेब के पौधों में फूल आने में दिक्कत होगी। सेब की सेटिंग पर भी विपरीत असर पड़ता है। फूल खिलने के लिए अधिक तापमान सहायक रहता है। कोटधार में समय से पहले सेब पर फूल आने शुरू हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed