फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Appeal to BLO and Anganwadi workers to increase voting percentage

Bilaspur News: लेंठवीं और दधोल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Thu, 02 May 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Appeal to BLO and Anganwadi workers to increase voting percentage
लेंठवीं और दधोल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

-बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वीप कार्यक्रम के तहत वीरवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लेंठवीं और दधोल सर्किल की विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. सीता राम और टीम के सदस्यों ने बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ लोकतंत्र में मतदान के महत्व, एक वोट की कीमत और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने सभी से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। साथ ही अपने आसपास के नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बीएलओ से नए मतदाता पंजीकरण में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली और उनके सुझाव भी सुनें। इस कार्यक्रम में पड़यालग, सेऊ, कसारू, दधोल, गाहर, लेंठवीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बीएलओ, सुपरवाइजर विक्रम और सपना ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. रीता कुमारी, आईटीआई भराड़ी के प्रधानाचार्य राजीव, सुरजीत और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed