फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anurag is creating problems for the state by sitting at the Centre: Ramlal

केंद्र में बैठकर प्रदेश के लिए परेशानियां पैदा कर रहे अनुराग : रामलाल

Sun, 26 Nov 2023 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Anurag is creating problems for the state by sitting at the Centre: Ramlal
- पूर्व मंत्री बोले, आपदा के समय में दी जाने वाली राशि भूले केंद्रीय नेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्र में बैठकर मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के लिए परेशानियां पैदा कर रहे हैं, जबकि उन्हें वहां पर रहकर प्रदेश सरकार और प्रदेश के लोगों के लिए वकालत करनी चाहिए। यह बात पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कही।

उन्होंने कहा कि हैरानी कि बात है कि अनुराग यह बयान दे रहे हैं कि प्रदेश सरकार को कथित भूमि अधिग्रहण के मामले में केंद्र की 1800 करोड़ रुपये की राशि का शीघ्र भुगतान करना चाहिए और इसे अपना दायित्व समझना चाहिए। केंद्र सरकार की हिमाचल की देय 1800 करोड़ रुपये की राशि तो उन्हें याद है, लेकिन इससे भी कई गुना अधिक अरबों रुपयों की वह राशियां न जाने उन्हें क्यों याद नहीं आईं जो हिमाचल सरकार को केंद्र सरकार द्वारा देय हैं। मुख्यमंत्री के केंद्र सरकार के बड़े-बड़े नेताओं से बार-बार मिलने के बावजूद वह राशि नहीं दी गई जो नियमों और कानून के अधीन हिमाचल प्रदेश का अधिकार है। रामलाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों के वोटों से चुन कर गए सांसद इस आपदा की घड़ी में हिमाचल के लोगों की वकालत करने की बजाए केंद्र सरकार की वकालत करने में लगे हैं, जबकि उन्हें भली-भांति पता है कि उनकी पार्टी की पूर्व जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल को 75 हजार करोड़ रुपये के भारी कर्ज बोझ तले धकेल दिया है। इस कारण हिमाचल एक के बाद एक आर्थिक कठिनाई झेल रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का यह दावा भी उचित और न्यायसंगत नहीं है कि उनके सांसद बनने से पहले बिलासपुर में कुछ नहीं था और जो कुछ यहां बना वह केवल उनकी ही देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed