फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function in school.

सबसे ऊंची विजय पताका... से दिया देशभक्ति का संदेश

Fri, 12 Feb 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 12 Feb 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
annual function in school.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


समारोह में स्कूली बच्चों ने संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। बच्चों ने जहां वंदना के स्वर समर्पित हैं तुम्हें... गीत से सरस्वती माता की स्तुति की, वहीं सबसे ऊंची विजय पताका... समूह गान से देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन


जबकि श्री गणेशा देवा... गीत पर गणेश वंदना की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बंबर ठाकुर ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें छठीं कक्षा में राहुल देव, अहसान और विजय कुमार, सातवीं कक्षा में पंकज, मोहम्मद सदाब व दीक्षांत आठवीं में गौरव, आसिफ और रोहित राणा नौवीं (ए) में मनीष, नीतिश और राहुल, नौवीं विशाल, कुंदन और पुनीत, दसवीं के सुरेश, आबिद और राकेश ठाकुर 11वीं कक्षा में (साइंस) विशेष, पंकज, विशाल कुमार और निखिल, कॉमर्स में अंकित, राघव और अमित कुमार, आर्ट्स में शुभम, अजय और आकाश चंदेल, 12वीं कक्षा में (साइंस) अभिषेक, आयुष, अंशुल और प्रवीण कुमार, कॉमर्स में नवीन, उज्जवल और सुधांशु, आर्ट्स में अभिनव, अनिल, शुभम और अजितेश ठाकुर शामिल रहे।

वहीं, अधिक उपस्थिति में मोहम्मद, लयाश, अनुराग, सूरज, ऋषभ, रितिक, कमल और जतिन बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवियों में गौरव, सचिन, अमन, कमल और गगनदीप, स्कूल वालंटियर में पूर्ण सिंह, निखिल, शिवम, रवि खान, अर्जुन, सागर, अमित, रजनीश, रजत, मासूम, मुकेश, पवन और रवि जबकि एनसीसी कैडेट्स में विकास, नितेश, निशांत और आशीष सम्मानित हुए।

इसके अलावा शुभम, आर्यन, शैल, पंकज, सूरज ठाकुर, गोविंदा, राहुल, साहिल, पंकज, सूरज, अंकित, राहुल कुमार, दिनेश, विनोद कुमार, पंकज कुमार, अंकित, विशाल कौंडल, दिव्यांश और शिवम शर्मा को भी नवाजा गया।  


ये रहे उपस्थित
समारोह में नगर परिषद की अध्यक्ष सोमा देवी, उपाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पार्षद नवीन वर्मा, नंदलाल राही, शालिनी शर्मा, विमला देवी और मनोज पिल्लई के अलावा एसएमसी प्रधान प्रीति भाटिया, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य महिला लखनपाल, राजकुमार टाडू, नईम मोहम्मद, राजीव भारद्वाज, कंवर विजय, दीपक शर्मा, कमल शर्मा, अनंत राम, अनिल वर्मा, अमित कुमार, मंजुूला शर्मा, रितू शर्मा, अष्टेश्वरी, सीमा, अनिल शर्मा और राकेश कुमार सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed