फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function in barmana school.

नीरु चली घुमदी... पर मचा धमाल

Thu, 18 Feb 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Thu, 18 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
annual function in barmana school.

डीएवी पब्लिक स्कूल आवासीय शाखा बरमाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें एसीसी सीमेंट फैक्टरी के क्लस्टर हैड (नॉर्थ) आरके सिन्हा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल शिक्षक रमेश कुमार और बच्चों ने धन्य है ऋषि, तूने हमें जगा दिया... वैदिक भजन प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने कुल्लवी नाटी में लाल तेरे होठडू़, झुमके-झुमके, नीरू चाली घुमदी... सहित हरियाणवी नृत्य सहित डांडिया और भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जलियांवाला बाग पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य आरके वाधवा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि स्कूल को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने बाल स्वच्छता मिशन में शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्र स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्यातिथि ने उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों के ऊपर पढ़ाई को लेकर दबाव न बनाएं, बल्कि बच्चों को स्वेच्छा से मनपसंद विषय चुनने के लिए सहयोग करें।

हर विद्यार्थी को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। आज तक जो भी व्यक्ति उच्च स्थान पर रहा है, उसकी पृष्ठभूमि एक साधारण परिवार से संबंधित रही है।

जीवन का सही आंकलन अध्यापक के बिना असंभव है। पूरी दिनचर्या में छात्र केवल कुछ ही घंटों में शिक्षक के पास ज्ञान हासिल करता है, बाकि समय में परिवार और समाज के बीच रहकर सीखता है।

समारोह में डीएवी रिजनल डायरेक्टर रमा परवान, सीएसआर प्रबंधक हितेंद्र कपूर, सेवानिवृत्त मेजर एलआर शर्मा, वीएसबी कंपनी के सीएमडी डीएस मुखर्जी, एसबीपी के प्रबंधक एसडी शर्मा और सुशील कुमार विशेष से उपस्थित रहे।

पौधे देकर किया सम्मानि
वार्षिक समारोह में स्कूल प्रशासन ने एक नई पहल की। पौधा रोपण और पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रशासन ने मुख्यातिथि और विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह देने सहित पौधे का उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच संचालन सीमा शर्मा और  विंध्या वाधवा ने किया।


इन्हें मिला सम्मान
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वंशिका आरुषि, शौर्य चंदेल, श्रेय दास, सरीन, संची, अक्षिता, मोहम्मद आशद, आदर्श और मासूम को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed