फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function.

मल्यावर में मेधावी छात्रों का सम्मान

Tue, 09 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंदरौर (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कंदरौर (बिलासपुर)। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
annual function.

सदर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत रावमापा मल्यावर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सदर विधायक बंबर ठाकुर इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

विज्ञापन


उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का दिन विद्यार्थियों के लिए यादगार होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन है।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थी जो कुछ सीखते है, वह ताउम्र उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है ।

विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि 2 लाख रुपये व्यय कर मल्यावर हरिजन बस्ती को सड़क सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसी प्रकार मल्यावर से नैन गुजरां को भी सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 1 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फोरलेन टनल से पानी उठाकर एक नई पेयजल योजना का निर्माण कर मल्यावर गांव को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान छात्र तथा छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया।


इस अवसर पर बीडीसी सदस्य गोदावरी चंदेल, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान मधुपाल, उपप्रधान प्यार चंद, एसएमसी प्रधान रामप्रकाश के अतिरिक्त आसपास की पाठशालाओं के प्रधानाचार्य, अध्यापक अभिभावक और अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed