{"_id":"669904e92023cb078408c8ab","slug":"ankit-honored-in-jukhaala-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-120342-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में अंकित को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में अंकित को किया सम्मानित
विज्ञापन
-कॉलेज से पहली बार मेरिट सूची में शामिल हुआ एक छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। प्रदेश में कला संकाय तृतीय वर्ष की परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल करने पर जुखाला कॉलेज ने अंकित को सम्मानित किया। कॉलेज के किसी विद्यार्थी ने पहली बार प्रदेशभर में टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है। कॉलेज प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने अंकित को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंकित ने 8.85 सीजीपीए हासिल किया है। शैक्षणिक सत्र में अंकित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से हिंदी विभाग में एमए करने जा रहे हैं। महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य मेजर मंजुला शर्मा मेधावी बच्चों को वार्षिक पारितोषिक समारोह में पांच हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित करेंगी। बता दें कि इस कॉलेज की स्थापना 2007 में हुई थी। तब से लेकर के 2023 तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इस कॉलेज से किसी भी विद्यार्थी का टॉप-10 सूची में नाम नहीं आया था। 2024 में अंकित ने यह उपलिब्ध हासिल की।