{"_id":"67ed1f8693986bbfca005686","slug":"anita-represented-the-state-in-the-national-integration-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-134690-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अनीता ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अनीता ने राष्ट्रीय एकता शिविर में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
Wed, 02 Apr 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय घुमारवीं में एनएसएस स्वयंसेविका व राजनीतिक शास्त्र स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की छात्रा
-कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)।
स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं की एनएसएस स्वयंसेवी अनीता कुमारी ने सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कॉलेज पहुंचने पर अनीता को कॉलेज प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
यह शिविर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित हुआ। इसमें देश के 14 राज्यों के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। हिमाचल से चार स्वयंसेवियों ने इसमें भाग लिया जिसमें अनीता भी शामिल रहीं। अनीता ने कहा कि इस शिविर से उन्हें भारत के विभिन्न राज्यों से आए एनएसएस प्रतिनिधियों से मिलने, उनकी संस्कृति को जानने और शिविर में आयोजित विशेष व्याख्यानों, शैक्षिक भ्रमणों और अन्य गतिविधियों से बहुत कुछ सीखने को मिला। इसके लिए उन्होंने महाविद्यालय और एनएसएस अधिकारियों का आभार जताया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने अनीता को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अनीता के अनुभवों से एनएसएस के अन्य छात्रों को भी सीखने को मिलेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी प्रो. रमेश, प्रो. पूजा और प्रो. बच्चन सिंह ने अनीता को बधाई और शुभकामनाएं दी।