फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anish and Priya became the best volunteers

Bilaspur News: अनीश और प्रिया बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Fri, 22 Dec 2023 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
Anish and Priya became the best volunteers
-जुखाला कॉलेज में एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने एकल नृत्य, नाटी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।


शिविर के समापन पर सेवानिवृत्त प्राचार्य बृजबाला सांख्यान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर में छात्र वर्ग में अनीश कुमार और छात्रा वर्ग में प्रिया ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। मुख्य अतिथि ने अनुशासन, सर्वश्रेष्ठ समूह और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विकास ठाकुर, नेहा ठाकुर और नेहा शर्मा को टैबलेट वितरित किए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी प्रो. अमन कुमार, वरिष्ठ आचार्य राजेश कुमार, महाविद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed