{"_id":"69d1170d370830f11a0d236d","slug":"animal-fair-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157369-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: होल्सटीन फ्रीजियन क्रॉस ब्रीड श्रेणी में मोहिनी की गाय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: होल्सटीन फ्रीजियन क्रॉस ब्रीड श्रेणी में मोहिनी की गाय प्रथम
विज्ञापन
घुमारवीं पशु मेला में अव्वल रहे पशु। स्रोत: डीपीआरओ
घुमारवीं में सजा पशु मेला, उन्नत नस्लों के पशु बने आकर्षण का केंद्र
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है पशुपालन, नई तकनीकों से जोड़ने की जरूरत : सोनिका
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत पशु चिकित्सालय घुमारवीं में पशु मेले का आयोजन किया गया, जिसमें उन्नत नस्लों के पशु आकर्षण का केंद्र बने रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सोनिका धर्माणी ने शिरकत की। मेले में पशुपालकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जो क्षेत्र में पशुपालन के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि का स्पष्ट प्रमाण है। प्रतियोगिता में कुल 102 गाय एवं भैंस तथा 72 भेड़ एवं बकरी शामिल हुए। गाय एवं भैंस की 18 श्रेणियों तथा भेड़-बकरी की अनेक श्रेणियों में पशुपालकों ने अपने पशुओं का प्रदर्शन किया। मुर्रा ग्रेडेड भैंस (दूध देती हुई) श्रेणी में यूसुफ खान का पशु प्रथम स्थान पर रहा, असलम खान का पशु द्वितीय, राजेंद्र प्रसाद का पशु तृतीय स्थान पर रहा। नीली रवि ग्रेडेड भैंस श्रेणी में नासिर खान का पशु प्रथम, भंडारी दीन का पशु द्वितीय, असलम अख्तर का पशु तृतीय स्थान पर रहा, जबकि वासु राम के पशु को सांत्वना पुरस्कार मिला।
होल्सटीन फ्रीजियन क्रॉस ब्रीड श्रेणी में मोहिनी शर्मा की गाय प्रथम स्थान पर रही। बेसरिया राम की गाय को सांत्वना पुरस्कार मिला। जर्सी क्रॉस ब्रीड श्रेणी में डिंपल शर्मा की गाय प्रथम स्थान पर रही। विकास कुमार और चुन्नी लाल की गाय संयुक्त रूप से द्वितीय रही। निशा देवी की गाय तृतीय स्थान पर रही। जर्सी क्रॉस ब्रीड हीफर (गर्भित) श्रेणी में डिंपल शर्मा की गाय प्रथम, ममता देवी की द्वितीय, साहिदा की गाय तृतीय स्थान पर रही। जबकि धर्मपाल की गाय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
देशी गाय श्रेणी में वंदना कुमारी का पशु प्रथम स्थान पर रहा, रतन दास के पशु को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त भेड़ एवं बकरी की विभिन्न श्रेणियों में भी पशुपालकों ने अपनी मेहनत और लगन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक पशुपालन विभाग बिलासपुर डॉ. केएल शर्मा सहित विभाग के अन्य पशु चिकित्सक अधिकारी, फार्मासिस्ट एवं अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि सोनिका धर्माणी ने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि इस प्रकार के मेले पशुपालकों को नई तकनीकों से जोड़ने, उनकी आय में वृद्धि करने, उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो पशुपालक अपने पशुओं के साथ मेले में शामिल हुए लेकिन किसी कारणवश पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें संवेदना चेरिटेबल सोसायटी की ओर से बड़े पशुओं के लिए 1000 रुपये तथा छोटे पशुओं के लिए 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।