{"_id":"68974a483b7fc8e0b003e5b6","slug":"anger-among-58-families-of-acharya-community-for-not-getting-obc-certificate-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-142178-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ओबीसी प्रमाण पत्र न मिलने पर अचार्य समुदाय के 58 परिवारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ओबीसी प्रमाण पत्र न मिलने पर अचार्य समुदाय के 58 परिवारों में रोष
Sat, 09 Aug 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में ज्ञापन देने पहुंचे ग्राम पंचायत बडग़ांव के गांव गट्टी के लोग। संवाद
उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
सरकार की नियमावली के मुताबिक अंकतालिका में 41वें नंबर पर हैं महा ब्राह्मण, अचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के गट्टी गांव के अचार्य समुदाय के लोगों ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) प्रमाण पत्र न बनने पर कड़ा रोष जताया है। पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष मंगल ठाकुर की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
गांव के नितेश कुमार, नंदकिशोर, सुशील कुमार, चमन लाल, हरिपाल, नारायण दत्त, रामपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से ओबीसी जातियों की सूची जारी होने के बावजूद अचार्य समुदाय के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। इससे पढ़े-लिखे युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। सरकार की नियमावली के मुताबिक अंकतालिका में 41वें नंबर पर महा ब्राह्मण, अचार्य, चार्ज, आचार्ज जो मृत्यु के बाद हिंदू रीति-रिवाज से कर्मकांड करवाते हैं, उन्हें ओबीसी में शामिल किया गया है। बावजूद इसके नए रिकॉर्ड के आधार पर प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं, जबकि 2010 से पहले कई युवाओं को ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि गट्टी गांव में लगभग 70 परिवार अचार्य समुदाय के हैं और पूरे जिले में भी इनकी संख्या काफी है। लेकिन कहीं पर भी उनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं, जिससे समुदाय में नाराजगी है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को सभी दस्तावेज सौंपकर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। एसी टू डीसी बिलासपुर नरेंद्र अहलूवालिया ने कहा कि मामला प्रशासन के ध्यान में है। जो भी अधिसूचना में गाइडलाइन होगी उसके अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।