फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Angel is the head girl and Shivaansh becomes the head boy.

Bilaspur News: एंजेल हेड गर्ल तो शिवांश बना हेड बॉय

Mon, 28 Aug 2023 05:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Angel is the head girl and Shivaansh becomes the head boy.
. स्कूल में किया छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन

-डीएवी स्कूल में दसवीं के विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल (आवासीय शाखा) बरमाणा में कक्षा दसवीं के बच्चों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 25 सदस्यीय छात्र परिषद का गठन भी किया गया।

इस अलंकरण समारोह में कक्षा दसवीं की छात्रा श्रेया शर्मा को स्कूल कप्तान, शिवांश चंदेल को हेड बॉय, एंजेल शर्मा को हेड गर्ल बनाया गया। इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों की कप्तान लक्षिता, उप कप्तान सूर्यांश ठाकुर, अनुशासन कप्तान सक्षम शर्मा, अनुशासन उप कप्तान शुभम कुमार, चिनाब सदन कप्तान मोनिका, चिनाब सदन उप कप्तान शौर्य चंदेल, ब्यास सदन कप्तान शिवांश धीमान, ब्यास सदन उप कप्तान सुहानी, रावि सदन कप्तान तनु ठाकुर, रावि सदन उप कप्तान सूर्यांश धीमान, क्रीड़ा कप्तान ध्रुव संख्यान, क्रीड़ा उप कप्तान नमन, योग कप्तान रिया ठाकुर, योग उप कप्तान शौर्य धीमान, इको क्लब कप्तान अभिनव ठाकुर, इको क्लब उप कप्तान राहुल सिमर, हवन कप्तान आदित्य चंदेल, हवन उप कप्तान आशीष ठाकुर, हिंदी लिटरेरी क्लब कप्तान सिद्धार्थ ठाकुर, अंग्रेजी लिटरेरी क्लब कप्तान विभव शर्मा, नृत्य कप्तान के रूप में सानिया को चुना गया। जूनियर विंग में कक्षा-2 में हेड बॉय लविश, हेड गर्ल जीनल, क्रीड़ा कप्तान उत्कर्ष, क्रीड़ा उप कप्तान प्रणिका, योग कप्तान कनिका, योग उप कप्तान रेयांश ठाकुर, अनुशासन कप्तान अन्वी, अनुशासन उप कप्तान आहिल, नृत्य कप्तान आरवी, नृत्य उप कप्तान वंशुल, संगीत कप्तान शिवोम, संगीत उप कप्तान नक्श, ब्यास सदन कप्तान रूद्र, ब्यास सदन उप कप्तान आशवी, चिनाब सदन कप्तान आरव चंदेल, चिनाब सदन उप कप्तान अर्शिखा, रावि सदन कप्तान हर्षिका, रावि सदन उप कप्तान कृष्णव को निर्वाचित किया गया। सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शैसे, टोपी, बैजेज लगाकर अलंकृत किया गया। प्रधानाचार्या मोनिका वात्सायन ने समस्त नवगठित परिषद के चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। उन्होंने बच्चों को खेल, योग, अनुशासन, नृत्य और संगीत का महत्व बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त बच्चों के लिए मिष्ठान और खाने-पीने का भी उचित प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed