{"_id":"68458d89a61ead8672002735","slug":"an-elderly-man-died-after-being-hit-by-a-bike-on-the-four-lane-road-the-rider-was-admitted-to-aiims-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138492-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, सवार एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, सवार एम्स में भर्ती
Sun, 08 Jun 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के घुमाणी चौक पर नीलगाय से टकराई बाइक, सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/भगेड़। जिले में शनिवार रात को दो अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। यातायात थाना और घुमारवीं थाना पुलिस इन मामलों में कार्रवाई कर रही है।
पहला हादसा किरतपुर-मनाली फोरलेन पर राहियां में हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 8:00 बजे चंदू राम (75) निवासी बल्लू वाणी डाकघर भगेड़ तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर राहियां में एक टी स्टॉल पर चाय पीने के बाद औहर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी बीच भगेड़ की ओर से आ रही ण्क बाइक ने चंदू राम को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चंदू राम और बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को निजी वाहनों से एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने चंदूराम को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में यातायात थाना भगेड़ की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बाइक सवार सन्नी कुमार निवासी गांव बैरी दड़ोला जिला बिलासपुर पर केस दर्ज किया गया है।
दूसरा हादसा घुमारवीं के घुमाणी चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ठाकुर दास (32) निवासी गांव बगड़ी जिला बिलासपुर शनिवार देर रात को बाइक पर सवार होकर घुमारवीं की तरफ से अपने घर जा रहा था। घुमाणी चौक के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आई जिससे बाइक से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इन मामलों में कार्रवाई जारी है।