फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amrit Kalash Yatra taken out under Meri Mati-Mera Desh campaign

Bilaspur News: मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा

Thu, 12 Oct 2023 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Amrit Kalash Yatra taken out under Meri Mati-Mera Desh campaign
अमृत वाटिका 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के युवाओं समेत हर वर्ग को प्रेरित करेगी : कटवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत वीरवार को झंडूता में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों में उत्साह नजर आया। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर झंडूता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, क्षेत्र के लोगों के साथ झंडूता बाजार में अमृत कलश यात्रा में भी उपस्थिति दर्ज करवाई।

अपने संबोधन में जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। राजनीतिक कार्य करने के साथ ही भाजपा समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए सृजनात्मक और रचनात्मक कार्य भी बखूबी कर रही है। इसी कड़ी में मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का एक और उदाहरण है। इस अभियान का उद्देश्य पूरे देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोना है। इसके लिए हर गांव और कस्बे से एक-एक चुटकी मिट्टी एकत्रित की गई है, ताकि राष्ट्रीय धरोहर के निर्माण में हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भी हर गांव और कस्बे से मिट्टी एकत्रित की गई है। अहम बात यह है कि इस कार्य में स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों समेत जनता के हर वर्ग ने जोरदार उत्साह दिखाया है। घरेलू और खेतीबाड़ी के कार्यों में व्यस्तता के बावजूद नारी शक्ति ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। जीतराम कटवाल ने कहा कि मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम अमृत काल की नींव रखेगा। झंडूता विकास खंड के घर-घर से एकत्रित की गई एक-एक चुटकी मिट्टी को कलश में सहेज कर रखा गया है। यह मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली में भेजी जाएगी, जहां इसे कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका धरोहर के निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। यह अमृत वाटिका 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के युवाओं समेत हर वर्ग को प्रेरित करेगी। इससे पहले जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एलडीएम एके गुप्ता, आरसेटी डायरेक्टर एमआर भारद्वाज, एफएलसी बीडी सांख्यान, जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा तथा नेशनल यूथ वालंटियर साहिल, इंदु और कोमल आदि ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed