{"_id":"69bd5148434a1bf5110af9ba","slug":"amidst-the-rain-and-severe-cold-faith-in-shri-naina-devi-ji-overflowed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156380-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच श्री नयना देवी जी में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच श्री नयना देवी जी में उमड़ी आस्था
Fri, 20 Mar 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
दूसरे नवरात्र पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में टेका माथा
-पहले नवरात्र पर 9,93,375 रुपये का चढ़ावा, प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। चैत्र नवरात्रों के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। मौसम की मार के बावजूद दूसरे नवरात्र पर करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, नवरात्रों के पहले दिन मंदिर में 9,93,375 रुपये का चढ़ावा चढ़ा, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है।
पहले नवरात्र से ही शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। लगातार झमाझम बारिश, घने बादल और तेज ठंडी हवाओं के चलते मंदिर परिसर में ठंड का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। मार्च माह के अंतिम दिनों में भी यहां सर्दियों जैसा मौसम देखने को मिल रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंदिर क्षेत्र में बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान को काफी नीचे गिरा दिया है। हालात ऐसे हो गए कि दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु जगह-जगह आग जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर के पुजारी बृजेश शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रों के दौरान इस प्रकार की ठंड और लगातार बारिश का मौसम विरले ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि नवरात्रों में माता के दरबार में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है और श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां पहुंचते हैं। पंजाब के खन्ना से आए श्रद्धालु रोमी ने बताया कि लगातार बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े और आवश्यक सामान साथ लेकर ही यात्रा करें। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने जानकारी दी कि चैत्र नवरात्रों को देखते हुए मंदिर न्यास द्वारा करीब 90 अस्थायी कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के लगभग 55 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।