{"_id":"6acf7de43151d20dca0b47a3","slug":"ambulance-route-blocked-in-khalota-villagers-appeal-to-deputy-commissioner-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169867-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खलोटा में एंबुलेंस मार्ग बंद, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खलोटा में एंबुलेंस मार्ग बंद, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते खलोटा के ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
पंचायत और पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद नहीं खुला रास्ता
ग्रामीणों ने कुत्ता छोड़कर धमकाने का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत नम्होल के तहत गांव खलोटा में हरिजन बस्ती से होते हुए नम्होल की ओर जाने वाला एंबुलेंस मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दंपती ने इस रास्ते को बंद कर दिया है। इससे गांव में दूध की गाड़ी की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पंचायत की ओर से सड़क का निर्माण करवाया गया था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। रास्ता बंद हुए करीब एक महीना हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, 15 सितंबर को पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे थे और रास्ता खुलवाने का प्रयास किया था, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद 12 अक्तूबर को पुलिस चौकी नम्होल की टीम को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी रास्ता नहीं खोला गया।
ग्रामीणों ने एक महिला पर पालतू कुत्ता छोड़ने और काटने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होने से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, गांव में दूध की गाड़ी की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने और कथित धमकियों से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। इस मौके पर मनोज कुमार, उमा देवी, प्रीतम लाल, चैतराम, मनोहर लाल, विकास, सुनीता देवी, फुला और जोगिंदर पाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।