फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ambedkar was insulted during Congress rule: Randhir

कांग्रेस के शासनकाल में हुआ आंबेडकर का अपमान : रणधीर

Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar was insulted during Congress rule: Randhir
भारतीय जनता पार्टी ने संविधान गौरव अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने परिधि गृह बिलासपुर में संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान विशेष रूप से मौजूद रहे। रणधीर शर्मा ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष के इस गौरवमयी सफर में भाजपा ने हमेशा इसके संरक्षण और सम्मान का प्रयास किया है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मोदी तक भाजपा सरकारों ने संविधान की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान हुआ। अभियान के दौरान तथ्यों के साथ कांग्रेस की गलतियों को उजागर किया जाएगा। संविधान हर नागरिक को समान अवसर प्रदान करता है। कमजोर वर्ग, वंचित और आदिवासियों के लिए इसमें विशेष प्रावधान हैं, जिनका उद्देश्य उनका सामाजिक और आर्थिक विकास करना है। आंबेडकर के योगदान को समझना और जनता को इसके प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन लोगों को पहचानें जिन्होंने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed