फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amarnath becomes head of Pensioner Association Hatwad unit

Bilaspur News: अमरनाथ पेंशनर एसोसिएशन हटवाड़ इकाई के बने प्रधान

Mon, 26 Feb 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Amarnath becomes head of Pensioner Association Hatwad unit
-पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हटवाड़ इकाई की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के खंड घुमारवीं की हटवाड़ इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष बलदेव रत्न ने की। बैठक में इकाई अध्यक्ष ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराए।

चुनाव में जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने पर्यवेक्षक और नरोत्तम धीमान ने सह पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। चुनाव में सर्वसम्मति से अमरनाथ शर्मा को इकाई का प्रधान, रत्न लाल शर्मा को सचिव, प्रकाश चंद कौंडल को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रकाश चंद को कोषाध्यक्ष और बलदेव रत्न को मुख्य सलाहकार चुना गया। इससे पहले इकाई के पुराने प्रधान बलदेव रत्न ने सभी का स्वागत करते हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ताओं में कुलवंत ठाकुर, नरोत्तम धीमान, लेख राम शर्मा ने पेंशनर की मुख्य समस्याओं और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने जिला की गतिविधियों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि पेंशनर की एकता के बल पर उनकी सारी समस्याओं का निदान होता रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा। प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकुम सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। बैठक में सरकार से अनुरोध किया गया कि पेंशनर के चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाए। इस अवसर पर शेर सिंह, दौलत राम शर्मा, बृज लाल ठाकुर, राम नाथ कालिया, दिला राम शर्मा, महंत राम और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed