{"_id":"a9aa03433dc432cc30afcff35d134a5c","slug":"amarjeet-became-jila-parishd-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरजीत अध्यक्ष, अमीचंद सोनी बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरजीत अध्यक्ष, अमीचंद सोनी बने उपाध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद बिलासपुर में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। जिला परिषद चुनाव में 14 में से नौ सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत में आई कांग्रेस पार्टी के कुटैहला वार्ड से विजयी हुए कांग्रेस समर्थित अमरजीत सिंह जिला परिषद के नए अध्यक्ष बन गए हैं।
विज्ञापन
जबकि डंगार से चुनाव जीतने वाले अमीचंद सोनी की उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई है। ताजपोशी होते ही जिला के दिग्गज नेताओं ने जिला परिषद भवन में पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिप सदस्यों को बधाई दी। 23 जनवरी को नवनिर्वाचित जिला परिषद की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
उसी दिन से नई कार्यकारिणी का कार्यकाल भी आरंभ होगा। बुधवार को जिला परिषद बिलासपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
एडीएम डा. चांद प्रकाश ने सर्वप्रथम जिप सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आरंभ की गई। 12 बजे कोरम पूरा होने पर 1:10 मिनट तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय दिया गया। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी हुई और फिर मतदान हुआ।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें कुटैहला वार्ड से अमरजीत सिंह और बरठीं से जीते हरीश कुमार ने अध्यक्ष पद के नामांकन भरे, जबकि डंगार से जीतने वाले अमी चंद सोनी और कोठी से विजय हुए भरत भूषण शर्मा ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। मतदान के बाद मतों की गणना हुई।
इसमें अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत सिंह को दस और हरीश कुमार को चार मत पड़े। इस प्रकार अमरजीत सिंह छह वोट के अंतर से विजयी हुए और जिला परिषद के नए अध्यक्ष बनें।
उपाध्यक्ष पद के लिए अमीचंद सोनी को नौ और भरत भूषण को पांच वोट मिले। इस तरह से पांच वोटों की बढ़त से अमीचंद सोनी जिला परिषद के नए उपाध्यक्ष बने।
इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर एडीएम के अलावा एसडीएम हरीश गज्जू, जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल भी उपस्थित थे।
बधाईयों का लगा तांता
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की घोषणा होते ही जिला के दिग्गज कांग्रेसी नेता जिला परिषद भवन पहुंचे और सभी को बधाई दी। सीपीएस राजेश धर्माणी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, बीरू राम किशोर और तिलक राज शर्मा इनमें शामिल हैं।