{"_id":"626c43c79778d020037a57a0","slug":"amar-ujala-health-campaign-corona-vaccination-of-youngsters-will-be-challenging-bilaspur-news-sml407278512","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को देनी है मात तो नोनिहालों आप भी आओ साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को देनी है मात तो नोनिहालों आप भी आओ साथ
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में अब पांच से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण का अभियान भी जल्द शुरू होने की तैयारी है। इस वर्ग में छोटे नौनिहालों को वैक्सीन की डोज देना का अभियान स्वास्थ्य विभाग के चुनौती से कम नहीं होगा।
इस वर्ग में अभियान की सफलता के लिए अभिभावकों, शिक्षकों व समाज के सभी लोगों का मिलकर साथ आना और सक्रिय सहयोग जरूरी है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। इसलिए, वह अपने बच्चों को टीकाकरण करवाने में पीछे नहीं रहेंगे। स्कूलों में इस अभियान को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। छोटे बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्यार-दुलार से समझाया जा रहा है। अभिभावकों को भी इस बाबत जागरूक करने के प्रयास जारी हैं।
कहानियों के माध्यम से किया जा रहा जागरूक : अजय
शिक्षक अजय डोड ने बताया कि कुछ बच्चे सुई से बहुत डरते हैं। उनके डर को बाहर निकालने के लिए बच्चों को कहानियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कहा कि वैक्सीनेशन के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए अभी से तैयारी जरूरी है।
विज्ञापन
कोट्स
अभिभावक अपने तरीके से बच्चों को करें तैयार : मंजीत
शिक्षक मंजीत ने बताया कि अभिभावकों से अपील की जाएगी कि बच्चों को अपने तरीके से टीका लगवाने के लिए तैयार करें। टीके के डर को बाहर निकालने के लिए अपने अनुभव उनसे साझा करें।
पंचायत स्तर पर चलाएंगे जागरूकता अभियान : सतीश
बंदला पंचायत प्रधान सतीश ने बताया कि पंचायत अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी। इस मुहिम के लिए हर वर्ग का सहयोग लिया जाएगा।
प्यार व दुलार से भगाना होगा सुई का डर : निशा
अभिभावक निशा ने बताया कि बच्चों को सुई से बहुत डर लगता है। पहले उनके इस डर को प्यार व दुलार से भगाना होगा। बच्चे खुश होकर टीका लगवाएं, इसके लिए उन्हें पहले से तैयार करना होाग।