{"_id":"6a4656e594024e75cc00cc48","slug":"allocate-land-for-the-guru-ravidas-temple-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162905-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गुरु रविदास मंदिर की जमीन आवंटित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गुरु रविदास मंदिर की जमीन आवंटित करें
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते गुरु रविदास सभा के सदस्य। स्रोत: सभा
श्री गुरु रविदास सभा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जलमग्न शहर के मंदिर के अस्तित्व के दस्तावेज सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। निर्माणाधीन गुरु रविदास मंदिर की जमीन मंदिर समिति के नाम आवंटित करने की मांग को लेकर श्री गुरु रविदास सभा बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य सलाहकार एवं पूर्व पार्षद रच्छपाल सिंह ने किया। उन्होंने जलमग्न पुराने बिलासपुर शहर स्थित गुरु रविदास मंदिर के अस्तित्व और अवार्ड से संबंधित दस्तावेज भी डीसी को सौंपे।
सभा के प्रधान मदन कुमार ने बताया कि डियारा और रौड़ा सेक्टर की सीमा पर निर्माणाधीन गुरु रविदास मंदिर जिस भूमि पर बना है, वह अभी तक मंदिर समिति के नाम आवंटित नहीं की गई है। इस संबंध में वर्षों से सरकार और प्रशासन के साथ पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन वन विभाग उक्त भूमि को जंगल चरांद बताकर मामला लंबित रखा है। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में अन्य कई प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जलमग्न पुराने बिलासपुर शहर के ठठलियां गांव में गुरु रविदास मंदिर था, जिसका अवार्ड भी उपलब्ध है। नए बिलासपुर में अब तक समाज को मंदिर के लिए अधिकृत भूमि नहीं मिल सकी है, जबकि यहां हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है और सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
सभा ने बताया कि इस मांग को लेकर पहले अनुसूचित जाति राज्य आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान और प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मंदिर की भूमि मंदिर समिति के नाम नियमित करने की मांग की। उपायुक्त ने मामले में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया।