फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   All scheduled development works should be completed within the time limit: Anurag

सभी निर्धारित विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर किया जाए पूरा : अनुराग

Thu, 21 Nov 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
All scheduled development works should be completed within the time limit: Anurag
बिलासपुर बचत भवन में आयोजित दिशा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर व मौ
-कार्यों की गति, गुणवत्ता में सुधार के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल करें अधिकारी
विज्ञापन

-सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता
-31 मार्च 2025 से पहले सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य करें पूरे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने वीरवार को बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।
सांसद अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्धारित विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उनकी गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नई तकनीकों का इस्तेमाल करें ताकि कार्यों की गति और गुणवत्ता में सुधार हो सके। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए फीडबैक प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग, विशेषकर अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी कार्य बाधित न हो, सभी योजनाएं पारदर्शिता के साथ लागू हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए, गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 31 मार्च 2025 से पहले सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य पूरे कर लिए जाएं। यदि योजनाओं के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता हो तो अधिकारियों को इसे शीघ्र सूचित करना चाहिए। जल शक्ति विभाग को उन्होंने निर्देश दिया कि वे लोगों को निरंतर, गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराएं, बिजली विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा कि बिजली कटने की सूचना पहले से दी जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने भानुपल्ली से बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना की प्रगति समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात सुविधाओं और विकास के नए अवसर खुलेंगे, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वे एक संयुक्त बैठक करें और दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम, पंफलेट, प्रचार सामग्री वितरित की जानी चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रधानमंत्री आवास योजना, एमपी लैड पर चर्चा
प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में अधिकारियों से यह जानकारी देने को कहा कि इस योजना के तहत कितने परिवारों को आवास प्रदान किया गया है और कितने अभी भी वंचित हैं। साथ ही, उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग पर भी जोर दिया। एमपी लैड के तहत सांसद ने कहा कि जिन कार्यों की शुरुआत एक वर्ष से नहीं हो पाई है, उनकी धनराशि वापस की जाए, और जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनकी सूची प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण हुए कार्यों पर सांसद और एमपी लैड के नाम के साइन बोर्ड लगाए जाएं।

इनसेट
बैठक के दौरान चर्चा के प्रमुख बिंदु
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, सड़क सुरक्षा, शहरी और ग्रामीण विकास, बागवानी, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, उद्योग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे स्थानीय स्तर पर उत्पन्न समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि आम जनता इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed