{"_id":"6aa19c7934eae7bb7e0671b1","slug":"all-classes-of-kendriya-vidyalaya-ghumarwin-should-be-conducted-on-a-single-campus-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167342-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक परिसर में संचालित हों केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की सभी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक परिसर में संचालित हों केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की सभी कक्षाएं
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में बच्चों के साथ संवाद करते एसडीएम। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उठी मांग, शैक्षणिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन
एसडीएम ने केंद्रीय विद्यालय के उपलब्ध कमरों का किया निरीक्षण
इंटरएक्टिव पैनलों की सुरक्षा और सीसीटीवी लगाने पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने की। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय की प्राचार्या रिंकू कुमारी ने समिति अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में विद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व बैठक की कार्रवाई की समीक्षा और अनुमोदन के बाद कार्यसूची के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं को वर्तमान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं के परिसर में संचालित करने के लिए अतिरिक्त कमरों की उपलब्धता का मुद्दा प्रमुखता से चर्चा में रहा। इसके अलावा विद्यालय में स्थापित इंटरएक्टिव पैनलों की सुरक्षा के लिए बोर्ड कवर लगाने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संचालित कैंटीन और वाटर पंप की स्थिति पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में विशेष शिक्षक की आवश्यकता पर भी विचार किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित विषयों और सदस्यों की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में एपीएमसी बिलासपुर के चेयरमैन सतपाल वर्धन, नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार, सीडीपीओ घुमारवीं रंजना शर्मा, सदस्य वीना वर्धन सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य और विद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद एसडीएम अभिषेक बरवाल ने केंद्रीय विद्यालय को उपलब्ध कराए गए कमरों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की सभी कक्षाओं को एक ही परिसर में संचालित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ विद्यालय की व्यवस्था को भी एकीकृत किया जा सकेगा।
इनसेट
जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे बच्चे, डेस्क लगाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिषेक बरवाल ने परिसर में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भी निरीक्षण किया। एक कक्षा में विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर पढ़ते देखकर उन्होंने उनकी सुविधा के लिए कक्षा में डेस्क लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला में तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता भी जांची।