फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Albendazole dose given to 93,541 children in the district

Bilaspur News: जिले में 93,541 बच्चों को दी एल्बेंडाजोल की खुराक

Thu, 20 Feb 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Albendazole dose given to 93,541 children in the district
बिलासपुर में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य । स्रोत : स्वास्थ्
राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस
विज्ञापन


-स्वास्थ्य विभाग ने 21,834 बच्चों को दिया विटामिन ए सिरप
-27 फरवरी को बचे हुए बच्चों को दी जाएगी दवा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर जिले में 1 से 19 वर्ष तक की आयु के कुल 97,988 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल देने का लक्ष्य रखा गया था। जिनमें से सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान के अंतर्गत 93,541 बच्चों को यह दवा खिलाई गई। वहीं 1 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी दी गई। इस श्रेणी में जिले के कुल 24,228 बच्चों को यह खुराक दी जानी थी, जिनमें से वीरवार को 21,834 बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाया गया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रविंदर सिंह ने कहा कि एल्बेंडाजोल का सेवन बच्चों में कृमि संक्रमण को रोकने और पोषण स्तर को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सुधार होता है, जिससे वे अधिक स्वस्थ और सक्रिय रह सकते हैं। कहा कि विटामिन ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ नेत्र स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो बच्चे आज किसी कारणवश एल्बेंडाजोल या विटामिन ए सिरप की खुराक लेने से रह गए हैं, उन्हें 27 फरवरी को कवर किया जाएगा। इस दिन विशेष सत्र आयोजित कर सभी छूटे हुए बच्चों को दवा देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और शिक्षकों की अहम भूमिका रही। उन्होंने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा लेने के लिए प्रेरित किया और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा और विटामिन ए सिरप की खुराक दिलवाने के लिए आगे आएं। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस जैसे अभियानों का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना और उनके संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले का प्रत्येक बच्चा इस अभियान से लाभान्वित हो और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed