फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Akshat Kalash Yatra given grand welcome in Baddhaghat

Bilaspur News: बद्धाघाट में अक्षत कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत

Sun, 31 Dec 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Akshat Kalash Yatra given grand welcome in Baddhaghat
- युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर यात्रा में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरे देश में चल रही अक्षत कलश यात्रा रविवार को घुमारवीं के बद्धाघाट में पहुंची। बद्धाघाट में माता सोहणी देवी चौक से लेकर बाबा बालकनाथ मंदिर तक शंख ध्वनि और जय श्री राम के नारों से शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। राम भक्तों ने मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे जी, राम आएंगे सहित अन्य राम भजनों से माहौल को राममय बनाया। श्री राम नाटक क्लब बधाघाट, युवक मंडल कठलग और महिला मंडल कठलग के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं ने इस यात्रा में भाग लेते हुए कलश पूजन किया। मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के साथ कलश को बाबा बालक नाथ मंदिर में रखा गया। क्षेत्र के युवा श्री राम भगवान के ध्वज लहराते हुए यात्रा में शामिल हुए। श्री राम नाटक क्लब बद्धाघाट की ओर से इस यात्रा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे। इस दौरान भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अश्वनी, ध्यान सिंह, अशोक पठानिया, रणवीर पटियाल, सुरेंद्र कौशल, रवि पटियाल, सुरेश पटियाल, राजेश पटियाल, रविंद्र कुमार, संजीव, प्रेमलाल, अमित, विक्रम, उषा, अंजना, आशा, शकुंतला, शीला, राजेंद्र कुमार और ध्यान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed