{"_id":"66c1fbd1da64780ec601bfbc","slug":"akhand-samaj-seva-samiti-planted-saplings-in-auhar-crematorium-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-121839-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अखंड समाज सेवा समिति ने औहर श्मशानघाट में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अखंड समाज सेवा समिति ने औहर श्मशानघाट में किया पौधरोपण
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। अखंड समाज सेवा समिति बैहना जट्टां ने रविवार को औहर श्मशानघाट में पौधरोपण किया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत औहर की प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने की। मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्ति वन रेंज अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।
समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार धीमान ने बताया कि श्मशानघाट में पीपल, आंवला, बेहड़ा, बिल आदि के पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि शमशान घाट में पौधे लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हरियाली के साथ-साथ लोगों को बैठने के लिए ठंडी छांव की व्यवस्था हो। क्षेत्र के सभी श्मशानघाटों में पौधरोपण किया जाएगा। ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम लता ठाकुर ने बताया कि हम सभी को पौधे लगाने के लिए आगे आने की आवश्यकता है और उसकी देखरेख करना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक सीताराम शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण से काफी छेड़छाड़ हो रही है इसलिए जरूरी है कि हम सब अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर नरोत्तम धीमान, तारा चंदेल, शांति, अश्विनी कुमार, रूप सिंह, प्रकाश चंद, कालीदास, रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन