{"_id":"65e9bc809a7bc913d7009b17","slug":"aiims-organized-competition-in-dav-on-world-obesity-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-114213-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स ने विश्व मोटापा दिवस पर डीएवी में कराई प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स ने विश्व मोटापा दिवस पर डीएवी में कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन
- मोटापे से संबंधित कारणों, परिणामों और रोकथाम के बारे में बच्चों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर एम्स के सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग ने डॉ. अनुपम पाराशर के मार्गदर्शन में विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी में स्कूल प्रबंधन के सहयोग से बच्चों के लिए स्वस्थ भोजन पोटलक प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ भोजन की आदतों के महत्व पर जोर दिया। पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी पाक रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस दिवस पर आयोजित सत्र में एम्स बिलासपुर में सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त प्रो. डॉ. मीनल एम ठाकरे ने मोटापा निवारण जागरूकता पर बच्चों को संबोधित किया। छात्रों और शिक्षकों को मोटापे से संबंधित कारणों, परिणामों और रोकथाम रणनीतियों और इस बढ़ती स्वास्थ्य चिंता से निपटने के लिए सूचित विकल्प चुनने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्कूल में फिजिकल एक्टिविटी और यूनिटी के लिए वाइब्रेंट कैंपस वॉक का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों ने परिसर में पहले से चिह्नित रास्ते पर सैर और मनोरंजक दौड़ शुरू की। इससे उनकी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला। वहीं हिस्सा लेने वाले समुदाय के बीच एकता की भावना भी मजबूत हुई। एम्स प्रबंधन ने बताया कि सहयोगात्मक प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से एम्स बिलासपुर मोटापे से निपटने और जन कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।