{"_id":"6926efcc7f1716adae0a5817","slug":"aiims-nursing-officer-checks-childrens-health-at-niharkhan-basla-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149112-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स के नर्सिंग ऑफिसर ने निहारखन बासला में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स के नर्सिंग ऑफिसर ने निहारखन बासला में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य
Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
टीम ने बच्चों को दिए शारीरिक विकास और स्वास्थ्य के अनुरूप सुझाव
व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषण के बारे किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के नर्सिंग कॉलेज की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहारखन बासला में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के स्वास्थ्य मूल्यांकन से लेकर शिक्षण सत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुति तक कई गतिविधियां शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और नशा मुक्ति को लेकर व्यावहारिक जागरूकता विकसित करना था।
स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य मूल्यांकन किया। इसमें ऊंचाई और वजन की माप, मध्य भुजा परिधि मूल्यांकन, दृष्टि परीक्षण, मौखिक स्वच्छता जांच शामिल रही। जांच के आधार पर टीम ने बच्चों को उनके शारीरिक विकास और स्वास्थ्य के अनुरूप सुझाव भी दिए। शिविर में आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा सत्रों में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषण, मोबाइल नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि दैनिक व्यवहार में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ी बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा। नाटक में बच्चों ने स्वच्छता के महत्व, कुपोषण के दुष्परिणाम, और मोबाइल लत से होने वाले नुकसान को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया। सभी ने इसकी खूब सराहा। स्कूल प्रबंधन ने एम्स बिलासपुर का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनते हैं।