{"_id":"6676c9b2e72de07dd10f23c2","slug":"aiims-experts-raised-awareness-about-sickle-cell-anemia-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-119209-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स के विशेषज्ञों ने सिकल सेल एनीमिया के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स के विशेषज्ञों ने सिकल सेल एनीमिया के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ओपीडी में विशेषज्ञों ने अहम विषयों पर की मरीजों से चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर ने डॉ. मीनल एम ठाकरे, सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त प्रोफेसर, विश्व सिकल सेल एनीमिया गतिविधियों की नोडल अधिकारी के नेतृत्व में बाल चिकित्सा विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया, इसके प्रभाव और इसके प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समुदाय को शिक्षित करना रहा।
सार्वजनिक जागरूकता के लिए एम्स विशेषज्ञों ने रोग से लड़ने और मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में सामुदायिक जागरूकता को बढ़ाने का काम किया। इस दौरान बाल चिकित्सा और एंडोक्रिनोलॉजी ओपीडी के उपस्थित लोगों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बाल चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया गया। इसमें सहयोगी प्रो. डॉ. नवीन कुमार भारद्वाज ने मरीजों से अहम विषयों पर चर्चा की। सामुदायिक और पारिवारिक चिकित्सा विभाग के पोस्टग्रेजुएट जूनियर रेजिडेंट डॉ. अभीत गुलाटी ने इस सत्र की मेजबानी की। वहीं, वर्तमान में बाल चिकित्सा में क्लिनिकल पोस्टिंग कर रहे एमबीबीएस छात्रों ने शैक्षिक भूमिका निभाई। इसमें प्रशिक्षु ध्रुवा और अनुभव शामिल रहे। इस कार्यक्रम में गैर-संचारी रोगों पर दी गई जानकारी से लोग लाभान्वित हुए। एम्स प्रबंधन ने कहा कि एम्स जैसे संस्थान में इस तरह की गतिविधियां शिक्षा, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के प्रति एम्स बिलासपुर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।