फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Agricultural Science Center Barthin ready, awaiting inauguration

Bilaspur News: कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं 1.18 करोड़ की लागत से हुआ तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Sat, 03 Dec 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Science Center Barthin ready, awaiting inauguration
बिलासपुर के बरठीं में बना कृषि विज्ञान केंद्र का भवन। संवाद - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं का अपना भवन बनकर तैयार हो गया है, अब इसके उद्घाटन का इंतजार है। इससे पहले कृषि विज्ञान केंद्र का सारा कार्य कृषि अनुसंधान केंद्र के भवन से चल रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र का यह नया भवन लगभग 1.18 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
विज्ञापन

इस दो मंजिला भवन में 100 किसानों के एक साथ बैठने की क्षमता है। भवन में प्रभारी कक्ष, सात डॉक्टर कक्ष, प्रयोगशाला, कांफ्रेंस रूम, अकाउंट कक्ष, किसान मीटिंग हाल का निर्माण किया गया है। जल संचय के लिए शौचालय सेफ्टी टैंक का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

भवन के साथ ही पार्किंग सुविधा व आकर्षक पार्क का निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि कई साल से यह केंद्र कृषि अनुसंधान केंद्र के भवन से काम करता चला आ रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित प्रमुख समस्याओं का उपचार, कृषि करने के वैज्ञानिक तरीके, कौन सा बीज सही है और कौन सी तकनीक सर्वश्रेष्ठ है, इसमें तुलनात्मक अध्ययन कर किसानों को अवगत करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कीट और रोगों को नियंत्रित करने, पैदावार को बढ़ाने और महिलाओं के परिश्रम को कम करने, कृषि औजार और नवीनतम प्रौद्योगिकी उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारियां दी जाती हैं। इसके साथ ही विज्ञान केंद्र की ओर से अन्य कई प्रकार की विस्तार गतिविधियों जैसे किसान मेला, प्रक्षेत्र भ्रमण, किसान सेमिनार, कृषि प्रदर्शनी, साहित्य प्रकाशन, मोबाइल से कृषि संबंधी नई तकनीक और वायरस मैसेज आदि द्वारा किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्रदान कर उनकी कार्य क्षमता और कौशल को बढ़ाने का कार्य भी किया जाता है।

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. सुमन कुमार ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो चुका है। भवन को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। आचार संहिता के कारण इस भवन का उद्घाटन नहीं हो पाया है। आचार संहिता के बाद उक्त भवन का विधिवत रूप से उद्घाटन कर दिया जाएगा, जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed