फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Agricultural bill

घुमारवीं में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Agricultural bill
घुमारवीं (बिलासपुर)। कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय घुमारवीं परिसर में किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। परिसर में हिमाचल किसान एवं जनकल्याण सभा ने महात्म्मा गांधी की प्रतिमा को माला पहनाकर सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में धरना शुरू किया। किसानों की समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र एसडीएम शशिपाल शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। किसान सभा के अध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सभी वर्गों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिन लोगों ने अपना व्यवसाय चलाने के लिए बैंक से ऋण लिया है उन सभी का जब तक महामारी का प्रकोप है तब तक ऋण पर लगने वाला ब्याज माफ होना चाहिए। किसानों के कृषि, केसीसी ऋण माफ किए जाएं। महामारी के चलते सभी वर्गों के व्यवसाय चौपट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल का बीमा करवाते हैं। लेकिन जब किसी आपदा और जंगली जानवरों से फसल तबाह होती है तो उन्हें बीमा का कोई लाभ नहीं मिलता है। इसलिए फसल तबाह होती है तो उसका आकलन करवा कर किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों की फसल सुरक्षा के लिए बंदूक लाइसेंस की नवीकरण फीस 1600 रुपये शीघ्र वापस लें, बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल के नाम पर अतिरिक्त वसूली और बार-बार मीटर चार्ज को रोका जाए, हिमाचल में सीमेंट के दाम को घटाया जाए। इस अवसर पर सभा के प्रदेश महासचिव सीताराम शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश वशिष्ठ, सह सचिव हेमराज शर्मा, सदस्यों में अश्विनी कुमार, धनीराम वर्मा सलाहकार, दलेल सिंह, लेखराम ठाकुर, रघुराम, जगदीश कौशल, संत राम कौंडल सलाहकार, ज्ञान चंद, लौगू राम, नंदलाल, रूपलाल, रूपलाल शर्मा, दौलतराम चंदेल, लेखराम शर्मा, ओम प्रकाश, वेेेेली राम कौंडल, बलदेव राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed