{"_id":"693043eae50e9f700a023339","slug":"agitation-of-peoples-outside-tunnel-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149542-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 195वें दिन भी नहीं हुई सुनवाई, टनल नंबर 17 पर संघर्ष जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 195वें दिन भी नहीं हुई सुनवाई, टनल नंबर 17 पर संघर्ष जारी
विज्ञापन
172 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल, बोले-प्रशासन की चुप्पी बढ़ा रही पीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन की टनल नंबर 17 नोग बध्यात में ग्रामीणों का धरना बुधवार को 195वें दिन भी जारी रहा। वहीं क्रमिक भूख हड़ताल भी 172 दिन से जारी है। इतने लंबे समय से शांतिपूर्वक आंदोलन के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है।
बुधवार को धरने पर रामलाल, रूप लाल, कृष्णा, मीना देवी और बंटी देवी बैठे रहे। आंदोलनकारियों का कहना है कि समस्याएं पिछले कई महीनों से बार-बार प्रशासन के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन आश्वासनों के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। लोगों ने बताया कि टनल निर्माण से प्रभावित परिवार लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन स्थिति को समझने के लिए न कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही कोई ठोस निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि 195 दिन का यह लंबा संघर्ष खुद साबित करता है कि उनकी पीड़ा कितनी गहरी है। उनका आरोप है कि गरीबों की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि उन्हें उम्मीद थी कि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द समाधान निकालेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि आने वाले दिनों में कोई पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि न्याय मिलने तक धरना और क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेंगे।