{"_id":"66d703e48285e0abc00b5fea","slug":"agitation-of-abvpagitation-of-abvp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-122662-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एबीवीपी का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एबीवीपी का प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर कार्यकारी प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवांश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होना, परीक्षा परिणाम में अनियमितताएं, छात्र संघ चुनाव बहाली, शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव और प्रदेश सरकार की ओर से कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को हड़पने का प्रयास शामिल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार निरंतर छात्र विरोधी निर्णय लेने से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश में खनन माफिया, नशा माफिया और गुंडागर्दी को संरक्षण प्रदेश की सरकार दे रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने धरना-प्रदर्शन कर अपने आंदोलन की शुरुआत की है। इसके बाद अब विद्यार्थी परिषद की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और सांकेतिक भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा।