फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation by congress in bilaspur

Bilaspur News: नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation by congress in bilaspur
कॉलेज चौक से शहीद स्मारक तक निकाली जन आक्रोश यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस ने नीट पेपर लीक, पेट्रोल में एथेनॉल और राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जन आक्रोश यात्रा कॉलेज चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई शहीद स्मारक तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विभिन्न मुद्दों पर विरोध जताया। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। बंबर ठाकुर ने कहा कि नीट पेपर लीक होने से देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल में एथेनॉल से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार जनता को गुमराह कर रही है। राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और युवाओं, किसानों और आम लोगों के हितों की आवाज बुलंद करेगी। कार्यकर्ताओं ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed