{"_id":"6803905555014775660b2cf0","slug":"agitation-by-congress-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-135680-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हेराल्ड मामले के विरोध में कांग्रेस ने जलाया केंद्र का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हेराल्ड मामले के विरोध में कांग्रेस ने जलाया केंद्र का पुतला
विज्ञापन
परिधि गृह से शहीदी स्मारक तक निकाली रोष रैली, जमकर की नारेबाजी
विपक्ष और सहयोगी दलों को डराने के लिए जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग : जितेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर करने का विरोध किया। उन्होंने चंगर सेक्टर में परिधि गृह से लेकर शहीद स्मारक तक रोष रैली निकाली। इसके बाद शहीद स्मारक के सामने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान केंद्र सरकार, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष और सहयोगी दलों को डराने के लिए ईडी सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों से ध्यान भटकना चाहती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब देश की आम जनता सड़कों पर उतरेगी और केंद्र सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कहा कि 1937 में अंग्रेजी हकूमत को देश से बाहर निकालने के लिए नेशनल हेराल्ड नाम से अखबार शुरू किया गया था, जब अंग्रेजी हकूमत को डर सताने लगा तो उन्होंने 1942 में अखबार पर रोक लगा दी। फिर 1945 में फिर इस अखबार की शुरुआत हुई। 2012 में सुब्रमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड पर केस दर्ज करवाया। जब इसमें कुछ नहीं पाया गया तो सुब्रमण्यम स्वामी ने मामला दिल्ली कोर्ट से वापस ले लिया। कांग्रेस पार्टी जिस तरह से आए दिन बिहार और गुजरात में संगठन को मजबूत कर रही है, उसकी बौखलाहट में आकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दायर की गई है। इसका कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप विरोध करती है। इस मौके पर कांग्रेस जिला पूर्व महासचिव अजय चंदेल, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, पूर्व जिला महिला विकास निगम की अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर, नौणी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत आदि मौजूद रहे।