फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation

वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत की न्यायिक जांच के लिए धरना जारी

Sat, 12 Dec 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
agitation
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर का वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार हांडा की संदेहास्पद परिस्थितियों में कोविड सेंटर आईजीएमसी शिमला में हुई मौत को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन तेजस्वी शर्मा, राजेंद्र कुमार रघु, भूपिंद्र ठाकुर, पंकज शर्मा, संदीप कुमार धरने पर बैठे। वहीं व्यास उत्सव कमेटी बिलासपुर, युवक मंडल धारटटोह, जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन का इस प्रदर्शन को समर्थन मिला है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश नहीं देती है, तब तक यह क्रमिक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के तत्वावधान में संघर्ष समिति का गठन किया गया है। इस आंदोलन को कई संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर कमल कौंडल, आदित्य मोहन, विक्रम, रणदीप परमार, राकेश ठाकुर, विजय जालप, मस्तराम बंसल, पारस गौतम, रामलाल भारद्वाज, सुचिता महाजन सहित अन्यों ने मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed