{"_id":"5fcfb8ba8ebc3e419d447ab7","slug":"agitation-bilaspur-news-sml3539109188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं दिखा भारत बंद का असर, खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं दिखा भारत बंद का असर, खुले रहे बाजार
विज्ञापन
बिलासपुर के शहीद स्मारक में धरने पर बैठे पूर्व विधायक बंबर ठाकुर व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/घुमारवीं/झंडूता। नए कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का बिलासपुर में ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। जिले में बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता सहित अन्य बाजार खुले रहे। वहीं निजी व सरकारी बसों सहित ट्रक यूनियनों के ट्रक भी सड़कों पर दौड़ते रहे। वहीं कांग्रेस ने खंड स्तर पर भारत बंद का समर्थन किया और धरना-प्रदर्शन कर कृषि कानूनों का विरोध किया।
बिलासपुर शहीद स्मारक पर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने धरने-प्रदर्शन की अगुवाई की। कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध को लेकर किसानों के साथ खड़े हैं। इस मौके पर अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा, सदर मंडल कार्यकारिणी सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
झंडूता में एसडीएम कार्यालय के सामने ब्लॉक कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए नारेबाजी की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित किसान विरोधी रैली में पूर्व विधायक बीरू राम किशोर ने झंडूता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों काले कानूनों को वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव विवेक कुमार, स्वास्थ्य कमेटी के सदस्य दलीप धीमान, प्रदेश सेवादल के संयुक्त सचिव गुरदास सिंह सुमन, महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष रीना पुंडीर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसान मजबूर हैं तभी आंदोलन का रास्ता किया अख्तियार : धर्माणी
देशव्यापी बंद के आवाहन पर किसानों के समर्थन में घुमारवीं में ब्लॉक कांग्रेस ने रैली निकालकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला-धर्मशाला 103 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी के नेतृत्व में किया गया। इसमें कांग्रेस की जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। धर्माणी ने कहा कि जबरदस्ती काला कानून थोपा जा रहा है जो किसान विरोधी है। कहा कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को कुचलने का गैर संवैधानिक रवैया अपनाया है जोकि तानाशाही को दर्शाता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान, प्रदेश पंचायतीराज कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागीर मेहता, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज, युवा कांग्रेस महासचिव रवि ठाकुर, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, महासचिव राहुल ठाकुर, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष गीता महाजन, नगर परिषद पार्षद श्याम शर्मा, दीपक पटियाल, मनोहर शर्मा, प्रकाश महाजन, सतपाल, सचिन चंदेल, नितिन शर्मा, विकास कुमार, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।