Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation against chitta

Bilaspur News: नशे के खिलाफ गश्त करने वाली महिलाओं पर एफआईआर का विरोध, सड़कों पर उतरी भाजपा

Tue, 30 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
agitation against chitta
महिला मंडल के समर्थन में किया प्रदर्शन, मुख्य बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली यात्रा
विज्ञापन

मुकदमा वापस लेने की मांग, धरने में जयराम ठाकुर और त्रिलोक समेत कई दिग्गज नेता बैठे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर सदर भाजपा ने लघट में नशा रोकने के लिए गश्त कर रही महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने नशे के खिलाफ अपनी-अपनी पंचायतों में गश्त कर रही महिला मंडल की कुछ महिलाओं पर पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
इस दौरान बिलासपुर मुख्य बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन यात्रा निकाली गई और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने बरमाणा के लघट में नशे पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत महिलाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। आरोप लगाते कहा कि एक ओर सरकार चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसी मंच पर खनन, खैर, चिट्टा और सुपारी माफिया मुख्यमंत्री के अगल-बगल खड़े नजर आते हैं। इससे सरकार की कथनी और करनी का अंतर साफ झलकता है।
विज्ञापन

धरने में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, प्रदेश भाजपा महामंत्री पायल वैद्य सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कहा कि चिट्टे जैसा जहर पुलिस की नाक के नीचे बिक रहा है। जब छोटे बच्चों तक को पता है कि चिट्टा कहां बिक रहा है, तो पुलिस की निष्क्रियता गंभीर सवाल खड़े करती है। सरकार और पुलिस की नाकामी के चलते अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए लघट गांव की महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना वे दिन-रात पहरा दे रही हैं। समाज के प्रति उनका यह प्रयास सराहनीय है और इसे दबाने के बजाय प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल ने 22 दिसंबर की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे लघट में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवाओं के बीच चिट्टे के लिए एक हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो रहा था। स्थानीय लोगों और बाद में महिला मंडल की सदस्य मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान तो दर्ज किए, लेकिन नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामला दबा दिया गया। उल्टा शाम करीब पांच बजे उन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, जो समाज को नशे से बचाने के लिए आगे आई थीं। कहा कि एफआईआर में ऐसी धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें सात साल तक की सजा का प्रावधान है। इससे साफ संकेत मिलता है कि पुलिस के कुछ कर्मचारी नशा माफिया से मिले हुए हैं। पुलिस कर्मियों को चेताया कि नशा माफिया को संरक्षण देकर कमाई करने वालों को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने मातृ शक्ति से आग्रह किया कि वे अगले एक-डेढ़ साल तक समाज के प्रति अपना दायित्व इसी तरह निभाती रहें, इसके बाद यह जिम्मेदारी भाजपा खुद उठाएगी।
इनसेट
लघट की महिलाओं को तलवार भेंट कर किया सम्मानित
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लघट महिला मंडल की महिलाओं को शॉल, टोपी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ उनकी हिम्मत को भाजपा का सलाम है। इस दौरान तरेड़ की उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जो रात में गश्त कर रही हैं। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने घोषणा की कि महिला मंडल लघट को विधायक निधि से 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और जो भी महिला मंडल इस अभियान से जुड़ेगा, उसे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

इनसेट
महिलाओं के आगे छोटा पड़ गया मैदान
पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर धरने में सदर क्षेत्र के अधिकतर घरों की महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं की संख्या इतनी अधिक थी कि मैदान छोटा पड़ गया। सभी महिलाएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर एकजुट नजर आईं। सदर विधानसभा क्षेत्र की अंतिम पंचायत हरनोड़ा के कसोल गांव से भी महिलाएं इस धरने में शामिल होने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed